नामांकन के लिए उमड़ी भीड़

पोठिया : प्रखंड में होने वाले सातवें चरण के पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रत्याशियों व समर्थकों की भारी भीड़ मुख्यालय में उमड़ पड़ी. पूरे प्रखंड परिसर में मेले सा दृश्य उत्पन्न हो गया. प्रखंड मुख्यालय में नामांकन हेतु आधा दर्जन काउंटर बनाया गया है. बावजूद प्रत्येक […]
पोठिया : प्रखंड में होने वाले सातवें चरण के पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रत्याशियों व समर्थकों की भारी भीड़ मुख्यालय में उमड़ पड़ी. पूरे प्रखंड परिसर में मेले सा दृश्य उत्पन्न हो गया. प्रखंड मुख्यालय में नामांकन हेतु आधा दर्जन काउंटर बनाया गया है. बावजूद प्रत्येक काउंटर पर भारी भीड़ लगी रही. अचानक मौसम के खराब हो जाने से दिन में ही रात समान हो गया. नामांकन करने आये प्रत्याशियों में अफरा तफरी मच गयी. बीडीओ सह आरओ संदीप कुमार पांडेय द्वारा बार बार माइक पर एलाउंसमेंट कर लोगों को 144 तथा संयम बनाये रखने की बातें कही जा रही थी. मौसम खराब होने के कारण देर तक चलती रही नामांकन प्रक्रिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




