प्रखंड क्षेत्र की दुकानों में पसरा रहा सन्नाटा

ठाकुरगंज : शराबबंदी की पूर्व संध्या पर जिले के प्रखंडों में देशी व विदेशी दोनों शराब की दुकानों पर सन्नाटा देखा गया. प्रखंड मुख्यालय में स्थित देशी शराब की दोनों दुकाने सुबह से ही बंद थी. स्टॉक नील हो जाने के कारण देशी शराब की दुकान संचालकों ने गुरुवार सुबह से ही दुकान बंद कर […]
ठाकुरगंज : शराबबंदी की पूर्व संध्या पर जिले के प्रखंडों में देशी व विदेशी दोनों शराब की दुकानों पर सन्नाटा देखा गया. प्रखंड मुख्यालय में स्थित देशी शराब की दोनों दुकाने सुबह से ही बंद थी. स्टॉक नील हो जाने के कारण देशी शराब की दुकान संचालकों ने गुरुवार सुबह से ही दुकान बंद कर समान समेट लिया. हालांकि बुधवार को इन दुकानों द्वारा मनमानी दर पर शराब बेचे जाने की बातें सामने आ रही थी.
वहीं विदेशी शराब की दो दुकानों में एक तो सुबह से बंद थी.दुकान के स्टॉफ की यदि माने तो होली के बाद से नया स्टॉक नहीं लाया गया. जिसस कारण गुरुवार को नाम मात्र की ही शराब दुकान में थी, जो स्टॉक मौजूद था वह शाम होते होते खत्म हो जाने की बात संचालक ने बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




