12 किलो अफीम के साथ शिक्षक गिरफ्तार

बहादुरगंज (किशनगंज) : गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 12वीं वाहिनी व बहादुरगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय एलआरपी चौक बैरियर के पास एक यात्री बस से अलग-अलग झोले में रखे लगभग 12 किलो अफीम व 3 किलो भांग की भूसी बरामद की गयी है. मौके पर बस में […]
बहादुरगंज (किशनगंज) : गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 12वीं वाहिनी व बहादुरगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय एलआरपी चौक बैरियर के पास एक यात्री बस से अलग-अलग झोले में रखे लगभग 12 किलो अफीम व 3 किलो भांग की भूसी बरामद की गयी है.
मौके पर बस में सवार सीट पर बैठे सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार शिक्षक उदय कुमार झा मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र के सुखासन गांव के निवासी हैं जो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महेशबथना में शारीरिक शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40-45 लाख रुपये बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




