आंधी से गिरे तार को छूने से वृद्ध झुलसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

छत्तरगाछ : मंगलवार को प्रखंड के बुढ़नई पंचायत स्थित झाड़बाड़ी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध खैर मोहम्मद विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गये. आनन-फानन में उनके परिजनों ने उसे इस्लामपुर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे सिलीगुड़ी […]
विज्ञापन
छत्तरगाछ : मंगलवार को प्रखंड के बुढ़नई पंचायत स्थित झाड़बाड़ी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध खैर मोहम्मद विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गये. आनन-फानन में उनके परिजनों ने उसे इस्लामपुर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया.
परिजनों के मुताबिक इस्लामपुर में किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार रात को तेज हवा आने के कारण बिजली का अर्थिंग तार खैर मोहम्मद के घर के सामने गिर गया. सुबह जब उन्होंने घर के आगे गिरा तार को देखा तो उन्होंने तार को हटाने के लिए ज्यों ही हाथ में उठाया. उसे करंट लग गया तथा जोर का झटका महसूस होते ही वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया. जब परिजनों को पता चला तो उसे अस्पताल ले गया.
इधर विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये एवं विभाग के विरुद्ध जम कर बवाल काटा तथा नारेबाजी की.
ग्रामीण मो इंतखाब आलम ने बताया कि तार गिरने की सूचना जब कनीय अभियंता मुकेश कुमार को देना चाहा तो उन्होंने फोन रिसिव करना मुनासिब नहीं समझा. वहीं कनीय अभियंता मुकेश कुमार ने इस बाबत बताया कि ग्रामीणों द्वारा कॉल आया था. परंतु हमने तुरंत कॉल बैक भी किया था. लेकिन बात नहीं हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




