अत्याधुनिक तकनीक से रेडक्राॅस में इलाज शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : रेडक्रास द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में दो दर्जन से अधिक हृदय रोग व ब्लड शुगर के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. रविवार को डीआरडीए भवन से सटे रेडक्रॉस भवन में मधुमेह व हृदय रोग से पीडि़त लोगों को नि:शुल्क सेवा अपराह्न 3 बजे से आरंभ की गयी. जिला पदाधिकारी पंकज […]
विज्ञापन
किशनगंज : रेडक्रास द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में दो दर्जन से अधिक हृदय रोग व ब्लड शुगर के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. रविवार को डीआरडीए भवन से सटे रेडक्रॉस भवन में मधुमेह व हृदय रोग से पीडि़त लोगों को नि:शुल्क सेवा अपराह्न 3 बजे से आरंभ की गयी. जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने शिविर में पहुंच कर सोसाइटी के सचिव को रेडक्रास की इस पहल से अवगत कराने के लिए और अधिक प्रयास करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि जानकारी होने पर अधिकाधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा पायेंगे. उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों की जांच की जाने की व्यवस्था है. इससे बेहतर इलाज संभव है. उन्होंने कहा कि रेडक्रास सामाजिक सेवा को बेहतर बनाने के लिए जिले के लोगों को मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं जांच की व्यवस्था की गई है. रेडक्रास की विशेषता है कि कोई भी मरीज नि:शुल्क निर्धारित तिथि को पंजीयन करा कर जिले के प्रसिद्ध चिकित्सकों से इलाज करा सकते है.
वर्तमान में 6 चिकित्सक रेडक्रास भवन में दे रहे हैं. अपनी सेवा दे रहे चिकित्सकों में हृदय रोग विशेष डा शंकर लाल रामदास प्रत्येक रविवार को, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा उर्मिला कुमारी यादव शनिवार, दंत चिकित्सक डा शेखर जलान, डा शिव कुमार को रेडक्रास भवन में देखगे. जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डा मनोज अग्रवाल शनिवार, रविवार मंगलवार को अपने क्लिीनिक में देखेंगे.
लेकिन पंजीयन की परची रेडक्रास भवन से लेकर रोगी उनके क्लिनिक जाना होगा.
इस मौके पर रेडक्रास के पेट्रोन पूर्व नप अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन, रामवतार जलान, डा शंकर लाल रामदास, डा सचिन साहा, हरि प्रसाद सिन्हा, नीरज कुमार के अलावे डीपीआरओ मनीष कुमार, सचिव डा यूएन सिन्हा आदि मौजूद थे.
रेडक्रास भवन में पहले दिन दो दर्जन से अधिक लोगों ने करायी इसीजी व ब्लड शुगर की जांच
प्रत्येक शनिवार को प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा उर्मिला कुमारी यादव करेंगी नि:शुल्क जांच
हर रविवार डीआरडीए से सटे रेडक्रॉस भवन में मधुमेह व हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए नि:शुल्क सेवा की शुरुआत तीन बजे दिन से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




