धोखाधड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

मामला बीपीएल में धाेखाधड़ी का किशनगंज : जिला के सभी राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन होगा. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के आलोक में चयनित लाभार्थियों का डाटावेस के शुद्घिकरण एवं डाटा संग्रहण हेतु सत्यापन करने वाले कर्मियों का टाउन हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम पंकज दीक्षित ने दो […]
विज्ञापन
मामला बीपीएल में धाेखाधड़ी का
किशनगंज : जिला के सभी राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन होगा. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के आलोक में चयनित लाभार्थियों का डाटावेस के शुद्घिकरण एवं डाटा संग्रहण हेतु सत्यापन करने वाले कर्मियों का टाउन हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम पंकज दीक्षित ने दो टूक कहा कि जन कल्याण से जुड़ी सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर हुई तो कार्रवाई की जायेगी.
डीएम ने सभी बीडीओ, एमओ, पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र से कहा कि सारे लाभार्थियों का सत्यापन अप्रैल माह तक तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा कर लंे. उन्होंने कहा कि अपने अपने निर्धारित क्षेत्र में हर एक लाभर्थी का राशन कार्ड का सत्यापन करें एवं उनसे आश्वस्त हो ले कि वर्णित तथ्य सही है या गलत. उन्होंने कहा कि अगर नाम जोड़ना है तो प्रपत्र में भर लें या नाम हटाना है तो उसे भी प्रपत्र में अंकित करें. डीएम ने कहा कि यह भी संज्ञान में आया है कि कई लोग जो वास्तव में गरीबी रेखा से उपर है और संभ्रांत है उन्हें भी बीपीएल कार्ड जारी कर दिया गया है
और जो सही मायने में गरीब है, उन्हें एपीएल कार्ड जारी कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के एक भी मामला नहीं रहना चाहिए. डीएम ने कहा कि कई मामले ऐसे आये है कि लाल कार्डधारी को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि बीपीएल लाभुक जो इस श्रेणी में नहीं आते है उनके अधिकार को वापस कर लाल कार्डधारी को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में आरटीपीएस के माध्यम से लाभान्वित कराने की प्रक्रिया की जायेगी. कार्यक्रम को जिला आपूर्ति पदाधिकारी हीरामुनी प्रभाकर, अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक, नप कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




