मनरेगा बजट एमआइएस पर अपलोड : निदेशक

Published at :03 Mar 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा  बजट एमआइएस पर अपलोड : निदेशक

किशनगंज : ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में गहन सहभागी नियोजन अभ्यास दो के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 का मनरेगा श्रम बजट एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कर मैनेजमेंट सूचना तंत्र (एमआइएस) पर अपलोड कर दिया गया है. जिलाधिकारी के हवाले से डीआरडीए निदेशक भरत भूषण ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष […]

विज्ञापन

किशनगंज : ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में गहन सहभागी नियोजन अभ्यास दो के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 का मनरेगा श्रम बजट एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कर मैनेजमेंट सूचना तंत्र (एमआइएस) पर अपलोड कर दिया गया है. जिलाधिकारी के हवाले से डीआरडीए निदेशक भरत भूषण ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा श्रम बजट एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के निमित्त सुयोग्य परिवारों का सर्वेक्षण कराया गया था.

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के उपरांत सर्वेक्षित परिवारों का सर्वेक्षित प्रपत्र के जरिये एमआइएस में अपलोड करने वाला यह बिहार का पहला जिला है. उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले में सर्वेक्षित परिवारों की कुल संख्या 82617 है. इसकी सर्वेक्षण के आधार पर मनरेगा का कार्य योजना तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन