जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों को सौंपे गये दायित्व
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों को सौंपे गये दायित्व
विज्ञापन
त्रुटिरहित डेटा संग्रहण के लिए प्रगणकों को उपलब्ध कराये गये नियुक्ति पत्र और नजरी नक्शा प्रपत्र
ठाकुरगंज. जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर पर्यवेक्षकीय सर्किल 16 में नियुक्त पर्यवेक्षक चन्द्रशेखर के द्वारा अपने अधीनस्थ प्रगणकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया. इस दौरान प्रगणकों को उनके नियुक्ति पत्र, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का आवंटन पत्र, अनुदेशिका (गाइडलाइन) तथा नजरी नक्शा तैयार करने हेतु प्रपत्र उपलब्ध करवाए गए। पर्यवेक्षक ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करें. प्रत्येक घर की सही एवं पूर्ण जानकारी संकलित करें. बैठक में हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण के तरीके तथा क्षेत्र में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि पाए जाने पर संबंधित प्रगणक की जवाबदेही तय की जाएगी. पर्यवेक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि सटीक जनगणना ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आधारशिला है. सभी से समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










