घटना के वक्त दुकान मालिक दुकान पर नहीं थे मौजूद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर कन्हैयाबाड़ी : प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों के तांडव से आमजन परेशान हैं. सोमवार को दिन करीब ढाई बजे कोचाधामन थाना क्षेत्र के मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी हाट में बाइक सवार अपराधियों ने दीपक साह के आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे फरार हो गये. बाइक […]
विज्ञापन
अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर
कन्हैयाबाड़ी : प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों के तांडव से आमजन परेशान हैं. सोमवार को दिन करीब ढाई बजे कोचाधामन थाना क्षेत्र के मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी हाट में बाइक सवार अपराधियों ने दीपक साह के आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे फरार हो गये. बाइक से आये अपराधी धड़धड़ाते हुए आभूषण की दुकान में घुस गये और आभूषण सहित नकदी लेकर फरार हो गये. हालांकि उस समय दुकान में स्टाफ मकसूद आलम मौजूद था. दुकान के मालिक किशनगंज गये थे. पुलिसिया पूछताछ में मकसूद ने बताया कि उसका साथी स्टाफ बिट्टू काम से गया था
और बंधकी दुकान खुला था इसी बीच हेलमेट पहन कर अपराधी आया और दुकान के दराज से नकद के रूप में लगभग बीस हजार रुपये और कुछ जेवरात लेकर भागने लगे. मेरी नजर उस पर पड़ी तो मैंने विरोध किया. इस पर अपराधी ने हल्ला न करने और जान से मारने की धमकी देकर पेट में पिस्तौल सटाकर अपनी बाइक तक ले गया, वहां जाकर अपराधी जल्द बाइक लेकर भाग गये. घटना की खबर पर मालिक दीपक साह स्तब्ध रह गये और पुलिस को एक ही बात बार-बार कह रहा था कुछ समझ नहीं आता़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




