तस्करी के 24 मवेशी जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

गलगलिया : एसएसबी 19वीं वाहिनी अंतर्गत निंबुगुड़ी एसएसबी के जवानों ने तस्करी के 24 मवेशियों को जब्त किया. जानकारी देते हुए गलगलिया कस्टम निरीक्षक राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि निंबुगुड़ी एसएसबी के जवानों द्वारा तस्करी के 24 मवेशी को गलगलिया कस्टम को सुपुर्द किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गयी […]
विज्ञापन
गलगलिया : एसएसबी 19वीं वाहिनी अंतर्गत निंबुगुड़ी एसएसबी के जवानों ने तस्करी के 24 मवेशियों को जब्त किया. जानकारी देते हुए गलगलिया कस्टम निरीक्षक राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि निंबुगुड़ी एसएसबी के जवानों द्वारा तस्करी के 24 मवेशी को गलगलिया कस्टम को सुपुर्द किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नींबुगुड़ी कैंप के जवानों ने पिलर संख्या 103/02 के समीप मवेशी का जब्त किया. तस्करों द्वारा मवेशी को नेपाल से भारत की ओर तस्करी की मंशा से लाया जा रहा था. वहीं तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. एसएसबी के जवानों ने यह जब्ती नाका के दौरान की. क्षेत्र में इन दिनों बार-बार मवेशी को जब्त किये जाने से तस्करों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




