मनरेगा में घालमेल की शिकायत

Published at :22 Feb 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में घालमेल की शिकायत

जिला अधिकारी ने मामले की जांच के दिये आदेश जांच करने पहुंचे जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी व बीडीओ किशनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दौला पंचायत में मनरेगा कार्य में मजदूरों से कार्य करने के बदले जेसीबी मशीन से कार्य संपन्न कराने की शिकायत के मद्देनजर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रतिनियुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण […]

विज्ञापन
जिला अधिकारी ने मामले की जांच के दिये आदेश
जांच करने पहुंचे जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी व बीडीओ
किशनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दौला पंचायत में मनरेगा कार्य में मजदूरों से कार्य करने के बदले जेसीबी मशीन से कार्य संपन्न कराने की शिकायत के मद्देनजर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रतिनियुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश ने मामले की जांच की. इस संबंध में जांच पदाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि डीएम से मिले निर्देश के आलोक में जांच के दौरान स्थल निरीक्षण किया गया.
उन्होंने बताया कि जिन तीन योजनाओं के संबंध में शिकायत मिली थी उसमें से 2 योजना पुरानी है और उसका कार्य पूर्ण हो चुका है. उन्होंने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के मनरेगा मजदूरों का उन्होंने बयान लिया है. मनरेगा मजदूरों ने बताया कि तीनों ही योजनाओं में सभी मजदूरों द्वारा ही कार्य कराया गया है और उनके मजदूरी का भुगतान बैंक खाते से हुआ है. श्री प्रसाद ने बताया कि कार्यों से संबंधित सभी साक्ष्यों के साथ वे जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौपेंगे.
क्या है मामला
दौला पंचायत क्षेत्र निवासी सोइबुर्रहमान ने डीएम को आवेदन देकर शिकायत किया था कि पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समदा ईदगाह में 1 लाख 32 हजार राशि से मिट्टी भराई कार्य, समदा कब्रिस्तान में 2 लाख 20 हजार राशि से मिट्टी भराई कार्य, मंझोक चौक से आदिवासी टोला जाने वाली सड़क का 9 लाख 97 हजार से मिट्टी भराई एवं बोरा पीलिंग कार्य कराया गया है.
शिकायत कर्ता ने अपने आवेदन के माध्यम से डीएम को बताया कि सभी कार्य मनरेगा मजदूरों से न करा कर जेसीबी मशीन से कराया गया है.
क्या कहते हैं मुखिया
दौला पंचायत के मुखिया अखलाकुर हुसैन ने कहा कि शिकायत कर्ता द्वारा लगाया गया सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार है. उन्होंने बताया कि शिकायत कर्ता विगत पंचायत चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे है. पूरा मामला आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजनीति से प्रेरित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन