दो लाख लूट के आरोपी ने उगले कई राज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दिन दहाड़े दो लाख की लूट को अंजाम देकर फरार होने के क्रम में पुलिस के गिरफ्त में आये सागर मुदालियार पिता देवराज मुदालियार बेंडेल हुगली निवासी से पुलिसिया पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं तथा उसके अन्य […]
विज्ञापन
किशनगंज : गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दिन दहाड़े दो लाख की लूट को अंजाम देकर फरार होने के क्रम में पुलिस के गिरफ्त में आये सागर मुदालियार पिता देवराज मुदालियार बेंडेल हुगली निवासी से पुलिसिया पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं तथा उसके अन्य साथियों के नामों का खुलासा भी हो गया है.
किशनगंज पुलिस पश्चिम बंगाल की हुगली पुलिस के साथ मिल कर सभी आरोपियों का इतिहास खंगालने में जुट गयी है तथा फरार अपराधी अजीत स्वामी व अशोक प्रसाद की तलाश में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी कर रही है. आरोपी सागर मुदालियार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उधर उप शाखा प्रबंधक श्री मजूमदार ने कहा कि टाउन थाना में प्रावेट जीप चालक सोनू कुमार यादव की दिलेरी से ही अपराधी पकड़ा गया और रूपये भी बरामद हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




