आनंद मार्ग का दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन शुरू

Published at :19 Feb 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
आनंद मार्ग का दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन शुरू

ठाकुरगंज(किशनगंज) : कुरगंज के भीम वालिस मैदान में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ठाकुरगंज द्वारा दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन 17 फरवरी से 21 फरवरी शनिवार तक किया गया है. इस धर्म महा सम्मेलन में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य किशुक रंजन सरकार कोलकाता से 19 फरवरी को पहुंच रहे हैं. साथ […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज(किशनगंज) : कुरगंज के भीम वालिस मैदान में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ठाकुरगंज द्वारा दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन 17 फरवरी से 21 फरवरी शनिवार तक किया गया है. इस धर्म महा सम्मेलन में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य किशुक रंजन सरकार कोलकाता से 19 फरवरी को पहुंच रहे हैं. साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश विदेश में कार्यरत महिला एवं पुरूष सन्यासी सैकड़ासें की संख्या में पहुंच रहे हैं और इसमें बिहार, बंगाल, झारखंड सहित देश के अन्य भागों से साधक गण का आना जारी है.

धर्म महा सम्मेलन के पूर्व 18 फरवरी से कार्यक्रम स्थल पर 72 घंटे का अखंड संकीर्तन बाबा नाम केवलम का शुभारंभ हो चुका है. यह कीर्तन सम्मेलन के अंतिम दिन 21 फरवरी को समाप्त होगा. धर्म महासम्मेलन के निर्धारित समयानुसार प्रत्येक दिन दो बाद आनंद मार्ग केंद्रीय अध्यक्ष का प्रवचन होगा. साथ ही दिनचर्या के अनुसार शारीरिक, मानसिक व्यायायाम, आसन, कोषिका तांडव को प्रशिलित किया जायेगा. धर्म महासम्मेलन में आचार्य सेवाव्रत नंद अवधूत, आचार्य कृष्ण प्रसन्ना नंद अवधूत, आचार्य सुदांता नंद अवधूत आचार्य महादेव नंद अवधूत, आचार्य अरिंदा नंद अवधुत एवं अवधुतिका आनंद दिव्या प्रेमा आचार्य आदि संयास गण सक्रिय रूप से लगे है. वहीं स्थानीय कार्यकर्ता निलेश भारती, प्रकाश, कृष्ण प्रसाद, राजेश, विद्यानंद, नीरज, नित्या नंद, रमेश, ब्रह्म मोहन आदि सक्रिय रूप से लगे हुए है. यह जानकारी आचार्य विवेक रंजनानंद अवधुत ने गुरुवार को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन