कटाव क्षेत्र का विधायक ने लिया जायजा

Published at :19 Feb 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
कटाव क्षेत्र का विधायक ने लिया जायजा

बरसात से पहले तटबंध का निर्माण कार्य होंगे पूरे : तौसीफ टेढ़ागाछ(किशनगंज) : खंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत के सुंदरबाड़ी में कनकई नदी से होने वाले कटाव का निरीक्षण स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने किया. श्री आलम ने कहा कि आने वाले बरसात से पहले तटबंध का कार्य समय रहते पूरा कर लिया जायेगा. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

बरसात से पहले तटबंध का निर्माण कार्य होंगे पूरे : तौसीफ

टेढ़ागाछ(किशनगंज) : खंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत के सुंदरबाड़ी में कनकई नदी से होने वाले कटाव का निरीक्षण स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने किया. श्री आलम ने कहा कि आने वाले बरसात से पहले तटबंध का कार्य समय रहते पूरा कर लिया जायेगा.
ग्रामीणों व किसानों ने विधायक को कहा कि तटबंध नहीं होने से हम लोगों को गांव छोड़कर दूसरे प्रदेश जाने की नौबत आ जायेगी. क्योंकि हमारे खेतिहर भूमि इस कनकई नदी के गर्भ में समा गयी है व झुनकी मुशहरा पंचायत के पूरब फाराबाड़ी टोला में लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. गांव वालों ने कहा कि तस्लीमउद्दीन, अली जोहर आदि ने कहा कि आजादी के 21वीं सदी बाद भी सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, स्कूल सहित सरकारी य ोजना से अब तक ये
गांव कोसों दूर है. मौके पर विधायक पीए एनुल होदा, कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि रफीक आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष खलील अहमद, सेहरुल आलम, जहरूल हक, मुख्तार आलम, अबु सोबान रिजवी, जितेंद्र कुमार, पंसस मंसूर आलम, चेयरमैन जलील, श्रीकांत कल्याणी, विजय कुमार, मो साहिद आलम, तसलीमउद्दीन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन