आग से 12 घर जले, लाखों का नुकसान

Published at :18 Feb 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
आग से 12 घर जले, लाखों का नुकसान

दोपहर दो बजे अचानक लगी आग कोचाधामन : कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी सदर टोला वार्ड नंबर 13 में बुधवार की दोपहर दो बजे अचानक आग लगने से छह परिवारों के एक दर्जन घर जल गये. इसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग […]

विज्ञापन

दोपहर दो बजे अचानक लगी आग

कोचाधामन : कोचाधामन थाना क्षेत्र के सुंदरबाड़ी सदर टोला वार्ड नंबर 13 में बुधवार की दोपहर दो बजे अचानक आग लगने से छह परिवारों के एक दर्जन घर जल गये. इसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग की लपटें इतनी तेज थी की ग्रामीणों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. ग्रामीणों ने पंपिंग सेंट लगा कर पाइप से आग बुझाने लगे. इतने में थाना से अग्नि शमन गाड़ी लेकर कोचाधामन पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में पूर्ण सहयोग किया और देखते ही देखते आग पर काबू पा लिया गया.
अग्निपीड़ितों में शइम अख्तर, मो सोहेल, सज्जाद आलम, मोकीम, जफरुल आलम, शब्बीर आलम जिसका घर व संपत्ति जल कर राख हो गया. राजस्व कर्मचारी गंगा राम टुडू घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही अग्निपीड़ितों की सूची तैयार प्रतिवेदन सीओ को सौंपने की बातें कही. स्थानीय लोगों तथा वार्ड सदस्य जमील अख्तर एवं अब्दुल हलीम ने बताया कि 22 अप्रैल 14 में इसी गांव में भीषण आग लगने से 92 परिवारों के घर जल गये थे. सदस्यों ने बताया कि ठीक उसी प्रकार उसी जगह से आग लगने की शुरुआत हुई परंतु लोगों की सतर्कता व चौकस के कारण इस बार पूरा गांव जलने से बच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन