दबंगों ने घर में मचायी लूटपाट

Published at :17 Feb 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने घर में मचायी लूटपाट

किशनगंज : बहादुरगंज प्रखंड स्थित महादेवदिघी पठान टोला में मंगलवार प्रात: दबंगों द्वारा एक ग्रामीण के बसोबास की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से आ धमके. इस दौरान दबंगों ने ग्रामीण रफीक खान पिता स्व एनुल खान की झोपड़ी को न केवल तहस नहस कर दिया बल्कि घर के खंभा को भी उखाड़ […]

विज्ञापन

किशनगंज : बहादुरगंज प्रखंड स्थित महादेवदिघी पठान टोला में मंगलवार प्रात: दबंगों द्वारा एक ग्रामीण के बसोबास की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से आ धमके. इस दौरान दबंगों ने ग्रामीण रफीक खान पिता स्व एनुल खान की झोपड़ी को न केवल तहस नहस कर दिया बल्कि घर के खंभा को भी उखाड़ दिया और घर में रखे 20 हजार नकद के साथ-साथ 25 भर चांदी व सोने के गहने लूट कर चलते बने.

हालांकि इस दौरान रफीक व उसके परिजन चिल्ला-चिल्ला कर स्थानीय लोगों से सहायता की मांग की परंतु दबंगों के खौफ के कारण ग्रामीण अपने अपने घरों में ही दुबके रहे. पीड़ित ने गांव के ही वाजिद खान, महताब, अवेश खान, इमरान खान, सलमान, खुर्शिद, खलील, फिरोज, पप्पू, सरताज, जावेद व खुर्शिद पर जबरन जमीन कब्जा करने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन