गेरूआ नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव

नरपतगंज : प्रखंड के अचरा गांव से पिछले सोमवार को लापता युवक का शव नरपतगंज थाना क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के गेरूआ नदी के तटबंध पर मिला. शनिवार को ग्रामीणों ने गेरूआ तटबंध पर एक अज्ञात शव आधा गाड़ा हुआ देख कर पूरे गांव व थाना पुलिस को सूचना दी. नरपतगंज थानाध्यक्ष पीके प्रवीण, फुलकाहा […]
नरपतगंज : प्रखंड के अचरा गांव से पिछले सोमवार को लापता युवक का शव नरपतगंज थाना क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के गेरूआ नदी के तटबंध पर मिला. शनिवार को ग्रामीणों ने गेरूआ तटबंध पर एक अज्ञात शव आधा गाड़ा हुआ देख कर पूरे गांव व थाना पुलिस को सूचना दी. नरपतगंज थानाध्यक्ष पीके प्रवीण, फुलकाहा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. शव की पहचान परिजनों ने अचरा निवासी 32 वर्षीय शंकर यादव पिता महंथी यादव के रूप में की. मृतक युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व नेपाल के दिवानगंज में हुआ था, जिसे दो पुत्र व एक पुत्री है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




