जिले का वातावरण हुआ भक्तिमय, छात्र-छात्राओं ने की मां शारदे की पूजा

Published at :14 Feb 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
जिले का वातावरण हुआ भक्तिमय, छात्र-छात्राओं ने की मां शारदे की पूजा

वर दे वीणा वादिनी से गूंजा विद्या का मंदिर किशनगंज : जिले में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी. ग्रामीण व शहरी इलाकों में कई जगहों पर शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक जगहों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गयी. बहादुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों […]

विज्ञापन

वर दे वीणा वादिनी से गूंजा विद्या का मंदिर

किशनगंज : जिले में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी. ग्रामीण व शहरी इलाकों में कई जगहों पर शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक जगहों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गयी.
बहादुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित पूजनोत्सव समारोह से शहर जगमगा उठा है एवं मां सरस्वती की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. खास कर स्थानीय थाना रोड में अमर ज्योति क्लब एवं हरिनगर चौक पर युवा स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से आयोजित पूजा पंडाल यहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जहां लोगों की भीड़ पूजा पाठ के पश्चात मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष शीश झुका कर वापस लौट रहे है.
इस बीच यूथ स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से हरिनगर चौक के पूजा पंडाल पर बाबा भजनानंद महाराज के द्वारा भजन कीर्तन संध्या के आयोेजन की तैयारी की गयी है. जहां यूथ स्पोर्टिंग क्लब के बंटी सिन्हा, संजीव यादव,अनुज सिन्हा, पंकज सिन्हा, पप्पू शर्मा, सत्य नारायण साहा, सोनू दास, पंकज यादव सहित दर्जन भर सदस्य कार्यक्रम के संचालन को लेकर ठोस योगदान देने में जुटे थे.
पोठिया प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा शनिवार को की गयी.
पोठिया बाजार, चौक, ब्लॉक, मिर्जापुर, रंगाभीट्ठा, दलुआहाट, जालुचौक, गिल्हाबाड़ी स्कूल सहित कई स्थानों पर छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी. जगह-जगह खीर का प्रसाद वितरण विभिन्न पूजा कमेटी के द्वारा की जाती है.
पौआखाली प्रतिनिधि के अनुसार भव्य व आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती देवी की पूजा अर्चना बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया है. पौआखाली में मध्य विद्यालय एवं इंटर हाई स्कूल परिसर के अलावे दुर्गा मंदिर में बीणापाणी संघ, हनुमान मंदिर में बालक संघ, महादलित टोला ननकार में विद्या दायिनी संघ अस्पताल रोड में मां शारदा संघ द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल सजा कर धूमधाम से पूजा की जा रही है.
गलगलिया प्रतिनिधि के अनुसार गलगलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न विद्यालयों में भी सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.
कोचाधमान प्रतिनिधि के अनुसार विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक, मंडल टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया, चरघरिया हाट, मध्य विद्यालय अंधासुर सहित निजी स्कूलों में भी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा पूर्वक किया गया. पूजा पंडालों में शनिवार सुबह से ही बच्चों व युवाओं में उत्साह रहा और हर्षोल्लास के साथ मां शारदे की पूजा की. युवाओं में रंजीत कुमार, हरि नारायण, पिंटू कुमार, जितेंद्र, प्रेमफुल कुमार सहित अन्य युवा व बच्चे श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की.
कन्हैयाबाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना को ले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में माता के भक्तों द्वारा बसंत पंचमी के शुभ मुहुर्त में पूजा कराने को ले कर काफी व्यस्तता रही. गांव में कमलपुर, बालूबाड़ी, कौआउड़ा, फूलबाड़ी, भवानीगंज, बुआलदह, कन्हैयाबाड़ी, बारहमसिया, हिम्मतनगर, मौधो सहित लगभग सभी हिंदू गांव में माता की पूजा हेतु एक से बढ़कर एक आति देकर पंडाल बनाया गया है़
जिसमें पूजा करती किरण सिंहा, मौली सिंहा व अरूप कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार, किशन कुमार, वरूण सिंह आदि बताते हैं कि वर्ष में एक बार माता वीणा वादिनी की वृहद रूप से पूजा अर्चना करने का अवसर आता है मात्र एक दिन के बाद विसर्जित कर देना कष्टदायी बन जाता है़
टेढ़ागाछ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल टेढ़ागाछ, अर्जुन कोचिंग सेंटर, फुलबाड़ी हाट, शिशागाछी, मटियारी, सुहिया हाट, रहमपुरा, फतेहपुर, बैरिया, जरीभीट्ठा, शर्मा टोली, दहीभात में मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी. पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस सभी जगहों पर तैनात की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन