विकास शिविर में कई मामलों का हुआ निबटारा

दिघलबैंक(किशनगंज) : सांसद आदर्श ग्राम इकड़ा के हल्का कचहरी में मंगलवार को आयोजित विकास शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. कुल मिला कर डेढ़ दर्जन से भी अधिक विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाये गये थे. जिसमें स्वास्थ्य, मनरेगा, कृषि, बिजली, इंदिरा आवास, पीएचइडी, […]
दिघलबैंक(किशनगंज) : सांसद आदर्श ग्राम इकड़ा के हल्का कचहरी में मंगलवार को आयोजित विकास शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. कुल मिला कर डेढ़ दर्जन से भी अधिक विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाये गये थे.
जिसमें स्वास्थ्य, मनरेगा, कृषि, बिजली, इंदिरा आवास, पीएचइडी, आंगनबाड़ी, निर्वाचन, वृद्धा पेंशन, राजस्व, जन्म मृत्यु पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा, स्टेट बैंक, सीएसपी, आपूर्ति, लगान रसीद इत्यादि शामिल है. कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा अपने विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया तथा सरकार के हर योजनाओं का लाभ लेने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




