सड़क हादसे में तीन घायल

Published at :08 Feb 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन घायल

कार सवार महिला की स्थिति गंभीर हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर हुआ फरार किशनगंज : राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बस और कार की टक्कर में कार सवार पति-पत्नी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया. टक्कर […]

विज्ञापन

कार सवार महिला की स्थिति गंभीर

हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर हुआ फरार
किशनगंज : राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बस और कार की टक्कर में कार सवार पति-पत्नी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला भाग पूरी तरह से पिचक गया. घटना की खबर मिलते ही 100 मीटर की दूरी पर स्थित थाना के पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल कार सवार को एमजीएम मेडिकल कालेज पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक ही रोड पर दोनों गाड़ी आमने सामने आ गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सभी पश्चिम बंगाल के कलियागंज से कार संख्या डब्लूबी60बी 3936 से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे थे.
विपरीत दिशा से उसी लाइन पर यात्री बस हलधर ट्रेवल्स डब्लूबी59बी 1673 भी आ रही थी, जो रायगंज तक जाती है. टक्कर लगते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी और बस में सवार सभी यात्री भाग खड़े हुए. घायल सुशील चंद्र विश्वास, पिता स्व प्रफुल्ल विश्वास, उसकी पत्नी रीना विश्वास कॉलेज पाड़ा कलियागंज की रहने वाली है. कार चालक नीरज वर्मन पिता धीरज वर्मन शेख कॉलोनी कलियागंज का निवासी है. सुशील विश्वास के सिर व आंख पर गंभीर चोट आयी है, जबकि रीना विश्वास का हाथ-पैर टूट गया है व सिर भी फट गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस बस व क्षतिग्रस्त कार थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन