गहराता जा रहा है दारोगा द्वारा धमकाने का मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने एसपी को दिया आवेदन अररिया : नगर थाना के पुअनि मैनेजर राय के विरुद्ध न्यायालय में वाद संख्या 277 सी/2016 दायर करने वाले शिव प्रकाश मंडल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि पुअनि मैनेजर राय ने मेरे पुत्र मणींद्र कुमार, परमजीत […]
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने एसपी को दिया आवेदन
अररिया : नगर थाना के पुअनि मैनेजर राय के विरुद्ध न्यायालय में वाद संख्या 277 सी/2016 दायर करने वाले शिव प्रकाश मंडल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि पुअनि मैनेजर राय ने मेरे पुत्र मणींद्र कुमार, परमजीत कुमार, मो सद्दाम पर नगर थाना कांड संख्या 49/16 दर्ज किया है.
उसकी गहराई से जांच करने का अनुरोध किया है. एसपी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि दारोगा ने अपने मोबाइल नंबर 9431059328 से पुत्र के मोबाइल संख्या 9162899590 पर सादा कागज पर हस्ताक्षर करने वाले कागज के वापसी के नाम पर 50 हजार रुपये मांगा. वरना किसी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी. एसपी को दिये गये आवेदन के मुताबिक पीडि़त ने 28 जनवरी से 29 जनवरी तक किस परिस्थिति में पुत्र से बात किया. जबकि वह पीआर पर नगर थाना से 28 जनवरी को मुक्त कर दिया गया था. इसकी गहराई से छानबीन करने का अनुरोध किया है.
एसपी को दिये आवेदन की प्रति डीजीपी, आइजी पूर्णिया, आइजी दरभंगा व जिला पदाधिकारी अररिया को भेजा गया है. बहरहाल दारोगा द्वारा धमकाने, मोबाइल से लगातार बात कर 50 हजार रुपये मांगने का मामला गहराता जा रहा है. कॉल डिटेल्स निकाले जाने के बाद खुलासा होगा कि आखिर माजरा क्या है.
दारोगा द्वारा दर्ज कांड सत्य है या पीडि़तों द्वारा एसपी को दिया आवेदन में उल्लेखित मामला सही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




