पूछने पर शिक्षक नहीं बता सके सन डे, मन डे की स्पेलिंग

Published at :05 Feb 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
पूछने पर शिक्षक नहीं बता सके सन डे, मन डे की स्पेलिंग

डीएम पंकज दीक्षित ने किया िवद्यालय का िनरीक्षण किशनगंज : शिक्षा में गुणवत्ता नितांत आवश्यक है. जब शिक्षक ही नहीं जानेंगे तो बच्चों को क्या पढ़ायेंगे ? यह बातें जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही. बुधवार को डीएम श्री दीक्षित जिले के टेढ़गाछ प्रखंड का दौरा किया. यहां वे स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान एवं […]

विज्ञापन

डीएम पंकज दीक्षित ने किया िवद्यालय का िनरीक्षण

किशनगंज : शिक्षा में गुणवत्ता नितांत आवश्यक है. जब शिक्षक ही नहीं जानेंगे तो बच्चों को क्या पढ़ायेंगे ? यह बातें जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही. बुधवार को डीएम श्री दीक्षित जिले के टेढ़गाछ प्रखंड का दौरा किया. यहां वे स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान एवं पैक्सों का औचक निरीक्षण किया. स्कूलों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के मद्देनजर शिक्षकों से पूछताछ की. लेकिन शिक्षक संडे, मंडे की स्पेलिंग भी नहीं बता सके.
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के संबंध में डीएम ने बताया कि केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति काफी कम है. डीएम ने बच्चों की उपस्थिति के संदर्भ में सीडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया. जन वितरण प्रणाली के निरीक्षण के दौरान लोगों ने निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने एवं खाद्यान्न का वजन कम रहने का आरोप लगाया. मौके पर मौजूद एसडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के कुकृत्य करने वाले डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई करें.
टेढ़ागाछ प्रखंड नेपाल की सीमा से सट कर क्षेत्र के डीएम ने सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अप्रैल माह से ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी पर नेपाल की खुली सीमा से तस्करी कर अवैध शराब भारत लाये जाने के मद्देनजर उसे रोकने के लिए फतेहपुर छिछोला घाट में चेक पोस्ट लगाने का प्रस्ताव भेजने की बात कही. निरीक्षण के दौरान एडीएम रामजी साह, एसडीओ शफीक आलम के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन