भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

अररिया : भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार पलासी […]
अररिया : भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा नगर फरसाडांगी निवासी अब्दुल रहमान व हाफिज अमन तुल्ला राही के घर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था.
इसी दौरान मना करने पर मामला मारपीट में तब्दील हो गया. इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया की इस मामले को लेकर पुलिस के पास अपना फर्द बयान दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




