बिजली से वंचित ग्रामीण करेंगे आमरण-अनशन

Published at :02 Feb 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली से वंचित ग्रामीण करेंगे आमरण-अनशन

फारबिसगंज : जहां एक ओर राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं वहीं आज भी इस आधुनिक दौर में सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकरा पंचायत के आधी आबादी विद्युत जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है. बोकरा पंचायत के आधी आबादी […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : जहां एक ओर राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं वहीं आज भी इस आधुनिक दौर में सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकरा पंचायत के आधी आबादी विद्युत जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है.

बोकरा पंचायत के आधी आबादी वाले गांव अहमदपुर में सड़क के किनारे विद्युत पोल तो वर्षों पहले गाड़ा गया जो मात्र एक शोभा का वस्तु बन कर रह गया है. मगर आज भी गांव के लोग अंधेरे में लालटेन के सहारे जीवन व्यतीत करने को बाध्य है. विद्युत सेवा से वंचित बोकरा पंचायत के आधी आबादी के लगभग दो सौ ग्रामीणों ने स्वहस्ताक्षारित आवेदन जिलाधिकारी,

सिविल एसडीओ व विद्युत विभाग को देकर विद्युत सेवा गांव तक मुहैया कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया है कि यदि शीघ्र गांव में विद्युतीकरण कर विद्युत सेवा नहीं पहुंचाया गया तो आगामी तीन फरवरी से विद्युत सेवा से वंचित बोकरा पंचायत के ग्रामीण अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे. दिये गये आवेदन में बोकरा पंचायत के विद्युत सेवा से वंचित ग्रामीण महेश पासवान, बैजू ऋषिदेव, नसूर आलम, मो आरीफ, उमेश पासवान, मरगुब आलम, रईस उद्दीन, जाहिद हुसैन, मुर्शीद, जफर सहित अन्य ने बताया कि विगत दो वर्षों से संबंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के कार्यालय व जन प्रतिनिधियों का चक्कर लगा कर परेशान हो गये हैं. मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. आवेदन में बताया है कि गांव में कुछ भाग में विद्युतीकरण कर विद्युत सेवा प्रदान किया गया परंतु जिस भाग में अल्पसंख्यक दलित, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लोग हैं. वहां तक विद्युतीकरण नहीं किया गया और आधुनिक दौड़ में भी विद्युत जैसी मूलभूत सुविधा से महरूम रखा गया है. अब आमरण अनशन को ग्रामीण बाध्य है.
कहते हैं विद्युत एसडीओ
इस संदर्भ में पूछे जाने पर विद्युत एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है. बोकरा के आधी आबादी अब तक विद्युतीकरण व विद्युत सेवा से क्यों वंचित है. संबंधित एजेंसी के पदाधिकारी ही बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनका कार्य सप्लाई का है बावजूद इसके ग्रामीणों के शिकायत को गंभीरता पूर्वक लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन