आरोप-प्रत्यारोप . पशु तस्करी विवाद के बाद स्थिति िबगड़ी, एसडीपीओ मौके पर पहुंचीं

Published at :02 Feb 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
आरोप-प्रत्यारोप . पशु तस्करी विवाद के बाद स्थिति िबगड़ी, एसडीपीओ मौके पर पहुंचीं

ठाकुरगंज : रविवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित दल्लेगांव पंचायत के गणेश टोला गांव में मवेशी तस्करी को लेकर हिंसक विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण है. इस दौरान एसएसबी के तरफ से तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी.रविवार रात हुए इस विवाद के बाद स्थिति इनी बिगड़ी कि किशनगंज एसडीपीओ कामिनी वाला को […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : रविवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित दल्लेगांव पंचायत के गणेश टोला गांव में मवेशी तस्करी को लेकर हिंसक विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण है. इस दौरान एसएसबी के तरफ से तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी.रविवार रात हुए इस विवाद के बाद स्थिति इनी बिगड़ी कि किशनगंज एसडीपीओ कामिनी वाला को घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा.

घटना के बाबत बताया जाता है कि रविवार शाम को एसएसबी जवानों ने नेपाल से मवेशी आने की बात कहते हुए भारतीय सीमा में पकड़ा. वहीं ग्रामीणों का कहना था कि जो मवेशी एसएसबी की जवान जब्त कर रहे है वह मवेशी दिन भर खेतों में चर कर घरों में लाया जा रहा था. इसी को लेकर विवाद बढ़ा. विवाद इतना बढ़ा कि बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये तथा स्थिति बिगड़ती देख एसएसबी जवानों को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. इस दौरान कई एसएसबी जवानों को चोंटे भी आयी.

वहीं एसएसबी द्वारा किये गये बल प्रयोग से ग्रामीण भी घायल हुए है. जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में इलाज किया गया. वहीं इस मामले में संबंधित पाठामारी थाना में दोनों पक्षों के तरफ से मामला दायर किया गया है. एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सोनम अगदू के बयान पर ग्रामीणों पर मवेशी तस्करी का आरोप लगाते हुए मो अफताब, मो नुरूद्दीन व मो अंब्राट आलम सहित अन्य पर मामला दायर किया गया है. दल्लेगांव पूर्व टोला निवासी मो शौकत अली के बयान पर एसएसबी जवानों पर जबरन मवेशी को जब्त करने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर एसएसबी के पदाधिकारियों ने हवाई फायरिंग से साफ इंकार करते हुए कहा कि मवेशी तस्करों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन