सड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

माता-पिता बेहाल छत्तरगाछ : पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत छत्तरगाछ मियां बस्ती निवासी मो समीउल हक को जब सोमवार सुबह अचानक यह खबर मिली कि उनके पुत्र मो शहबाज आलम(22 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी है तो उनके पांव तले जमीन खिसक गयी और दहाड़ मार कर रोते हुए घटनास्थल पहुंचा. परंतु बाप दिल […]
विज्ञापन
माता-पिता बेहाल
छत्तरगाछ : पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत छत्तरगाछ मियां बस्ती निवासी मो समीउल हक को जब सोमवार सुबह अचानक यह खबर मिली कि उनके पुत्र मो शहबाज आलम(22 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी है तो उनके पांव तले जमीन खिसक गयी और दहाड़ मार कर रोते हुए घटनास्थल पहुंचा.
परंतु बाप दिल नहीं मान रहा था कि उनका जिगर का टुकड़ा मौत के आगोश में चला गया है. वे आनन-फानन में अपने बेटे को उठा कर सिलीगुड़ी ले गये. डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यह सुन पिता रोते-रोते बस यही कह रहा था कि यही तो मेरे बुढ़ापे का सहारा था. इधर, मां शहनाज बेगम बेटे की मौत की खबर सुनते ही गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी और अपने लखते जिगर की गम में छाती पीट-पीट कर रोने लगी. शहबाज आलम की असामयिक मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी के दौरान मृतक के चचेरा भाई मो अतिक रेजा तथा डा अरशद आलम ने बताया कि मृतक शहबाज बीते रविवार को अपने पिता के साथ चोपड़ा थाना अंतर्गत बेंगली गच्छ गांव में अपना ननिहल जलसा सुनने गया था. सोमवार सुबह मृतक शहबाज अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से कॉलोनी हाट जा रहा था.
अचानक सड़क पर ट्रनिंग आ जाने से मोटरसाइकिल चालक अपना संतुलन खो दिया तथा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे मो शहबाज के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि मोटरसाइकिल चालक सही सलामत बताया जाता है.
मृतक के चचेरा भाई मो फजले रहमी ने बताया कि मृतक के पिता की आर्थिक स्थिति काफी खराब है. बड़ी मशक्कत से उनके पिता ने उसे बीए तक की पढ़ाई पूरी करायी. पढ़ाई पूरी करने के बाद मृतक शहबाज आजाद इंडिया फाउंडेशन में नौकरी कर अपने परिवार को चलाता था तथा छोटे भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च भी वही चलाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




