बिहार में अपराधियों का बोलबाला : शाहनवाज

Published at :01 Feb 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अपराधियों का बोलबाला : शाहनवाज

बहादुरगंज(किशनगंज) : बड़े भाई-छोटे भाई मिल कर बिहार में राज पाट चला रहे हैं. जहां राज्य भर में अपराधियों का तांडव जारी है. परिणाम सामने है कि नित प्रतिदिन फिर से यहां हत्या, लूट व अपहरण का सिलसिला चल पड़ा है. बावजूद इसके सरकार में छोटे भाई नीतीश कुमार हर जगह राज्य भर में कानून […]

विज्ञापन

बहादुरगंज(किशनगंज) : बड़े भाई-छोटे भाई मिल कर बिहार में राज पाट चला रहे हैं. जहां राज्य भर में अपराधियों का तांडव जारी है. परिणाम सामने है कि नित प्रतिदिन फिर से यहां हत्या, लूट व अपहरण का सिलसिला चल पड़ा है. बावजूद इसके सरकार में छोटे भाई नीतीश कुमार हर जगह राज्य भर में कानून के राज की दुहाई दे रहे हैं, जो समझ से परे है. स्थानीय एलआरपी चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने चंद मिनट के ठहराव के दौरान ये बातें कही.

भाजपा प्रवक्ता श्री हुसैन बागडोगरा से बहादुगंज होते हुए अररिया में भाजपा नेता प्रेम मिश्रा की दिवंगत माता के दाह संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार खास कर इस सीमांचल के विकास को लेकर केंद्र की मोदी सरकार संकल्पित है. राज्य के विकास मद में कंेद्र सरकार की तरफ से आवश्यक राशि में कोई कटौती का सवाल ही नहीं उठता. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दूबे, नगर भाजपा अध्यक्ष नवीन झा, उत्तम सिन्हा, नगर पार्षद जीवन ठाकुर, दिग्विजय सिंह, बसंत चतुर्वेदी, राजीव सिन्हा, प्रमोद साहा, सदन सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन