दिनदहाड़े महिला से 30 हजार की लूट

Published at :29 Jan 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से 30 हजार की लूट

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन दिघलबैंक : अपराधियों की हिमाकत ऐसी कि दिन दहाड़े एक महिला से तीस हजार रुपये लूट लिये. घटना प्रखंड के करूवामनी पंचायत अंतर्गत सुरीभीट्टा निवासी 45 वर्षीय महिला नूर जहां पति भकातू के साथ घटी. जब वह गुरुवार को स्टेट बैंक की धनतोला शाखा से राशि निकासी कर […]

विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

दिघलबैंक : अपराधियों की हिमाकत ऐसी कि दिन दहाड़े एक महिला से तीस हजार रुपये लूट लिये. घटना प्रखंड के करूवामनी पंचायत अंतर्गत सुरीभीट्टा निवासी 45 वर्षीय महिला नूर जहां पति भकातू के साथ घटी. जब वह गुरुवार को स्टेट बैंक की धनतोला शाखा से राशि निकासी कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में पहले से घात लगाये अपराधियों ने मकई के खेत के समीप सुनसान जगह पर घटना को अंजाम दिया.
पीडि़ता के अनुसार वह झोले में निकाली गयी राशि बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन रख कर घर लौट रही थी. तभी चेहरा ढके अपराधियों ने उसके हाथ से झोला छीन लिया. घटना की सूचना के उपरांत दिघलबैंक एवं गंधर्वडांगा थाना की पुलिस हरकत में आयी तथा पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. गौरतलब है कि एक पखवारा पूर्व घटित तुलसिया डकैती प्रकरण मामले का उद्भेदन अभी तक नहीं हुआ है. दिन दहाड़े घटित इस लूट की वारदात से इलाके में सनसनी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन