बाइक सवार को पीटने वालों को पुलिस ने दबोचा

Published at :29 Jan 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार को पीटने वालों को पुलिस ने दबोचा

किशनगंज : स्थानीय सुभाषपल्ली में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नव युवकों के एक झुंड ने एक बाइक सवार को अचानक पीटना प्रारंभ कर दिया. हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को युवकों के चंगुल से बचाने की भरपूर चेष्टा की परंतु युवकों के आक्रोशित रूख को देखते हुए स्थानीय […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय सुभाषपल्ली में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नव युवकों के एक झुंड ने एक बाइक सवार को अचानक पीटना प्रारंभ कर दिया. हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को युवकों के चंगुल से बचाने की भरपूर चेष्टा की परंतु युवकों के आक्रोशित रूख को देखते हुए स्थानीय लोग भी सहम गये. इसी दौरान स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी. गश्ती पर निकली पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी.

इधर, पुलिस को देखते ही युवक घटनास्थल से फरार हो जाने की जुगत में लग गये परंतु पुलिस ने दूर तक पीछा कर तीन हमलावर युवकों को धर दबोचा और उन्हें अपने साथ थाना ले आयी. घायल बाइक सवार लाल बाबू पिता इसलामुद्दीन चकला निवासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया. पीड़ित ने थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है. पुलिस गिरफ्त में आये युवकों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन