जीएम से मिले ठाकुरगंज नागरिक सेवा समिति के सदस्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंज : एनएफ रेलवे के जनरल मैनेजर हर्जित कुमार जग्गी के किशनगंज दौरे के क्रम में नागरिक सेवा समिति ठाकुरगंज के सदस्यों ने 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा. अमित कुमार सिन्हा एवं केशव यादव के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा. बताते चले 2011 से अस्तित्व में आयी सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रेल खंड पर एक भी प्रतिदिन लंबी […]
विज्ञापन
ठाकुरगंज : एनएफ रेलवे के जनरल मैनेजर हर्जित कुमार जग्गी के किशनगंज दौरे के क्रम में नागरिक सेवा समिति ठाकुरगंज के सदस्यों ने 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा. अमित कुमार सिन्हा एवं केशव यादव के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा. बताते चले 2011 से अस्तित्व में आयी सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रेल खंड पर एक भी प्रतिदिन लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है.
रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों को पूरा करने के बावजूद ट्रेन के परिचालन में रेलवे अधिकारियों की रूचि नहीं लेने पर चिंता प्रकट करते हुए लोगों ने आठ ट्रेनों के परिचालन की मांग की. सुबह 8 से 9 बजे के बीच ठाकुरगंज से जिला मुख्यालय जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध कराने की मांग की गयी. एनजेपी बालुरघाट इंटरसिटी का तैयबपुर में ठहराव दिया जाये.
ठाकुरगंज स्टेशन पर चल रहे रेल आरक्षण काउंटर को दो पालियों में किया जाये. वर्तमान ठाकुरगंज होकर चल रही तीन साप्ताहिक ट्रेनों में सभी का ठहराव ठाकुरगंज में हो. इस दौरान कौशल किशोर यादव, शिव शंकर महतो, फारूक अनवर, गांधी लाल सिंह, गणेश राय, राजीव पासवान, रोहित बल आदि मौजूद थे. सांसद व विधायक ने जीएम से की कई ट्रेनों के ठहराव की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




