जंगली हाथी ने मचाया उत्पात

Published at :22 Jan 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
जंगली हाथी ने मचाया उत्पात

दिघलबैंक (किशनगंज) : नेपाल से आने वाले जंगली जानवर से इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं. बीती रात नेपाल के जंगल से भटक कर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक जंगली हाथी ने कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिल टोला, दुर्गापुर, सिंघिमारी, मंदिर टोला गांव के आस पड़ोस के इलाकों में जम कर उत्पात […]

विज्ञापन

दिघलबैंक (किशनगंज) : नेपाल से आने वाले जंगली जानवर से इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं. बीती रात नेपाल के जंगल से भटक कर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक जंगली हाथी ने कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिल टोला, दुर्गापुर, सिंघिमारी, मंदिर टोला गांव के आस पड़ोस के इलाकों में जम कर उत्पात मचाया. हालांकि इससे कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. लोगों द्वारा कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष सृजन कुमार को इसकी जानकारी दी.

थानाध्यक्ष श्री कुमार अपने दल बल के साथ उस हाथी को नेपाल के ओर भगाने में कामयाब रहे. स्थानीय लोगों की मदद से मशाल जला कर उसको भगाया गया. रात्रि 10 बजे सूचना पाकर बीडीओ नर्मदेश्वर झा भी गांव पहुंचे. अचानक जंगली हाथी के आ जाने से लोग खौफ में है. नेपाल के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह वह जंगल हाथी नेपाल के घेराबंदी जंगल की ओर भटक कर आ गया. उसके बाद वह हाथ नेपाल के राजगढ़, शरनामती, रूईमारी, फुलगाछी, रंगापानी, शिमलबाड़ी, शालमारा होते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन