कंपकपाती ठंड से लोग बेहाल, ट्रेनें हुईं विलंब

किशनगंज : मंगलवार की शाम से बूंदाबांदी व हल्की बारिश, शीतलहर व घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. नतीजतन शहर का जन जीवन ठहर सा गया है. घने कोहरे के कारण विजीविलिटी काफी कम होने के कारण शहर के बीचों बीच होकर गुजरने वाले एनएच 31 पर दिन में भी फॉक […]
किशनगंज : मंगलवार की शाम से बूंदाबांदी व हल्की बारिश, शीतलहर व घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. नतीजतन शहर का जन जीवन ठहर सा गया है. घने कोहरे के कारण विजीविलिटी काफी कम होने के कारण शहर के बीचों बीच होकर गुजरने वाले एनएच 31 पर दिन में भी फॉक लाइट की रोशनी में वाहन रेंगते नजर आये. कुछ ऐसी ही स्थिति रेल परिचालन की भी थी. शहर होकर गुजरने वाली प्राय: सभी ट्रेनें अपने नियत समय से घंटों विलंब से चल रही है.
अन्य दिनों गुलजार रहने वाले शहर के बाजार व कोर्ट कचहरी में भी काफी कम ही लोग नजर आये. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग चाय की गर्म चुस्कियों के साथ बिस्तर में दुबके रहे. स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न किये जाने से गरीब तबके के लोगों की जान आफत में पड़ गयी है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पान व चाय दुकानों में मजमा लगाने वाले भी गायब दिखे. परंतु कड़ाके की ठंड के बीच अपने शरीर को गर्म रखने के लिए मधुशालाओं में भीड़ पूर्व की अपेक्षा काफी बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




