डकैती की योजना बनाते तीन डकैत गिरफ्तार

Published at :16 Jan 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते तीन डकैत गिरफ्तार

किशनगंज : शहर से सटे पश्चिम बंगाल की ग्वालपोखर पुलिस ने गुरुवार रात्रि डकैती की मंशा से एकत्रित हुए डकैतों पर धावा बोल कर अग्नेयास्त्र सहित तीन डकैतों को मौके पर ही धर दबोचा. शेष अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर घटना स्थल से फरार हो जाने में सफल हो गये. इस संबंध में ग्वालपोखर […]

विज्ञापन
किशनगंज : शहर से सटे पश्चिम बंगाल की ग्वालपोखर पुलिस ने गुरुवार रात्रि डकैती की मंशा से एकत्रित हुए डकैतों पर धावा बोल कर अग्नेयास्त्र सहित तीन डकैतों को मौके पर ही धर दबोचा. शेष अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर घटना स्थल से फरार हो जाने में सफल हो गये.
इस संबंध में ग्वालपोखर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात्रि गश्त पर निकली ग्वालपोखर पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर के निकट डकैतों को चारों ओर से घेर लिया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हिमलाल दास ग्वालपोखर निवासी, लाल मोहम्मद कोना गांव चाकुलिया व सलीम चांदमनी इस्लामपुर निवासी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है तथा पश्चिम बंगाल व बिहार पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश में जुटी थी.
उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से एक पिकअप वैन भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वे माल को ठिकाने लगाने में किया करते थे. श्री कुमार ने बताया कि ग्वालपोखर थाना में कांड संख्या 14/16 दर्ज कर भादवि की धारा 399, 402 के तहत गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन