किशनगंज जिला विकास की राह पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ जिला स्थापना दिवस. साथ ही अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये गये किशनगंज : सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम जिले वासियों को 26वें जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने स्थापना दिवस पर जिले के विकास के लिए अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमारे […]
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ जिला स्थापना दिवस. साथ ही अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये गये
किशनगंज : सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम जिले वासियों को 26वें जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने स्थापना दिवस पर जिले के विकास के लिए अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमारे पास सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे व प्यार की ताकत है और इसी बुनियाद पर हम जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे.
उन्होंने जिले में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि विगत वर्ष हमने जिला स्थापना की सिल्वर जुबली मनायी थी और जब हम गोल्डन जुबली मनायेंगे तब तक हमारा जिला विकास की नई उंचाई को छूयेगा. जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपकी सूरजापुरी संस्कृति से नया जुड़ने वाला सदस्य हूं. डीएम ने कहा कि विकास के लिए दो चीजे बहुत जरूरी होती है. वो है शिक्षा और स्वास्थ्य.
श्री दीक्षित ने कहा कि किसी स्वस्थ व्यक्ति को हम शिक्षित कर देंगे तो व अपना विकास स्वयं कर सकता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम नशे से मुक्त रहे. कार्यक्रम में मौजूद बच्चों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हर माता पिता अपने बच्चे की बात जरूर मानते है. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता पिता से जिद्द करे कि वे नशे से दूर रहे. डीएम ने स्वच्छता का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छ और शिक्षित समाज ही देश की पूंजी होती है.
ससे पूर्व डीडीसी संजय कुमार ने जिले की विकास एवं लाभकारी योजनाओं का बखान करते हुए लोगों को अवगत कराया. इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी, विधायक डा जावेद आजाद, विधायक मुजाहिद आलम, जिप अध्यक्ष कमरूल होदा, नप अध्यक्ष आंची देवी जैन, जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.
इसके बाद किशनगंज दर्पण का सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से विमोचन किया.समारोह को विधायक मुजाहिद आलम, डा जावेद आजाद, जिप अध्यक्ष कमरूल होदा, नप अध्यक्ष आंची देवी जैन, राजद नेता सह समाज सेवी उस्मान गनी, जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बनने को लेकर किये गये आंदोलन व इसमें अहम भूमिका निभाने वालों के संबंध में लोगों को अवगत कराया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जवाहर नवोदय विद्यालय व कला जत्था के कलाकारों ने प्रस्तुति दी.
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम स्थल पर ही आर्ट गैलरी की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों छोटे छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया. चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




