पुत्र की सलामती को ले मां भगवान से कर रही प्रार्थना

किशनगंज : स्थानीय पश्चिमपाली स्थित हार्ड वेयर व सीमेंट व्यवसायी राम सोगारथ राय के 16 वर्षीय पुत्र सिद्धांत राय के अपहरण का मामला प्रकाश में आते ही शहर वासी सकते में आ गए. गुरूवार को पूरे दिन शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही. सिद्धांत के अपहरण कर लिए जाने की […]
किशनगंज : स्थानीय पश्चिमपाली स्थित हार्ड वेयर व सीमेंट व्यवसायी राम सोगारथ राय के 16 वर्षीय पुत्र सिद्धांत राय के अपहरण का मामला प्रकाश में आते ही शहर वासी सकते में आ गए. गुरूवार को पूरे दिन शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही. सिद्धांत के अपहरण कर लिए जाने की जानकारी उनके रिश्तेदारों व शुभचिंतको मिलते ही वे बैचेन हो उठे और खोजबीन में लग गये. बेटे के अपहरण की खबर सुन मां का बुरा हाल हो गया.
वह पागलों सी उपस्थित लोगों से अपने बच्चे के बारे में पूछती तो कभी मंदिर की ओर भागती तथा भगवान से पुत्र के सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना करती दिखी. उपस्थित लोगों ने उसे ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी कि शीघ्र ही उसका पुत्र सिद्धांत सकुशल घर आ जायेगा.
पश्चिम बंगाल से जुड़े हो सकते है अपहरण के तार संदेह के आधार पर हिरासत में लिये गये अपहृत युवक के मित्रों के खुलासे से यह आशंका मजबूत हुई है कि सिद्धांत के अपहरण में पश्चिम बंगाल के अपराधियों का हाथ भी हो सकता है. अपहरण कर्ताओं ने अपहृत युवक के पिता राम सोगारथ राय से 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की है. उधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










