तस्करों पर नकेल कसने को ले पुलिस करे कार्रवाई

Published at :08 Dec 2015 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करों पर नकेल कसने को ले पुलिस करे कार्रवाई

पौआखाली : आये दिन सीमा पर बढ़ रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को हर कीमत पर रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस को और सख्त होने की जरूरत है. सीमा पार और सीमा के अंदर बैठे तस्करों के आकाओं को बेनकाब कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जानी चाहिए. तभी बोर्डर पर और उसके अंदर बसे […]

विज्ञापन

पौआखाली : आये दिन सीमा पर बढ़ रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को हर कीमत पर रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस को और सख्त होने की जरूरत है. सीमा पार और सीमा के अंदर बैठे तस्करों के आकाओं को बेनकाब कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जानी चाहिए. तभी बोर्डर पर और उसके अंदर बसे नागरिकों के बीच एक दूसरे पर भरोसा कायम बना रहेगा.

तस्करों से एसएसबी के ताल मेलों की चर्चा और मूल्क के अंदर सफेदपोशों का तस्करों को संरक्षण देना बेहद खतरनाक स्थिति भविष्य में पैदा कर सकता है. ऐसा सीमावर्ती गांव के बुद्धिजीवियों का मानना है. लोगों का कहना है कि नेपाली तस्करों पर नेपाल पुलिस प्रशासन का शिकंजा ना के बराबर है.

वहां तस्कर हमेशा बेखौफ प्रशासन पर हावी रहते है. अक्सर एसएसबी और ग्रामीणों के बीच झड़प के बीच यह ताना बाना इन्हीं तस्करों की सुनियोजित साजिश ही शामिल है. जिसका शिकार भारतीय सीमा पर स्थित बसे लोग हो रहे है. जिस पर एक रणनीति बनान कर रोक लगाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन