सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों में रोष

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन

किशनगंज. जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत समेसर पंचायत के बिरनिया वार्ड संख्या 03 में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश होते ही हाल ही में बनी पीसीसी सड़क पर पानी भर जाता है. इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व आम राहगीरों का आवागमन कठिन हो गया है. सड़क पर गंदा पानी व कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय समाजसेवी तौकीर हुसैन ने जलजमाव स्थल पर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ पानी नहीं बल्कि क्षेत्र में किए जा रहे विकास के दावों की सच्चाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि लगातार विकास का दावा करते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है. ग्रामीणों का कहना है कि घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे मोहल्ले में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीण हबीबुर रहमान, अब्दुर रहीम, फिरोज आलम, अशफाक आलम, शबी अहमद, मोअ अख्तर, शायम, मो नायब, नूर आलम, अबुजर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब नाला निर्माण कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्र निष्पादन होना चाहिए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन