क्षमता से अधिक बालू-पत्थर लदे ट्रक को किया जब्त
क्षमता से अधिक बालू-पत्थर लदे ट्रक को किया जब्त
पौआखाली. अवैध खनन व ओवरलोड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जियापोखर पुलिस ने प्रातः गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में क्षमता से अधिक बालू पत्थर लदे एक डंपर डब्ल्यूबी 73- 66007 को जब्त किया है. पुलिस द्वारा ड्राइवर से वाहन पर लदे माल से संबंधित वैध कागजात की मांग की गयी थी. बाद में चालक द्वारा प्रस्तुत किये गये खनन संबंधी दस्तावेजों की जांच खनन विभाग द्वारा की गयी. इसमें कागजात सही तो पाये गये. जब वाहन के वजन की जांच की गयी तो निर्धारित क्षमता से काफी अधिक पाया गया. क्षमता से अधिक भार होने के कारण वाहन पर कुल 85,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार नियमित गश्ती व चेकिंग अभियान जारी रहेगा. भले ही कागजात वैध हों, लेकिन सड़कों की सुरक्षा व हादसों को रोकने के लिए ओवरलोडिंग पर किसी भी सूरत में रियायत नहीं दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










