ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

किशनगंज : सड़क हादसे में मारे गये बच्चों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि हम सब मिल कर यह प्रयास करें कि ऐसी हृदय विदारक घटना की पुनर्रावृत्ति नल हो. इसी उद्देश्य के साथ किशनगंज पुलिस ने ट्रैफिक नियम के साथ साथ वाहन चलाने को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया. स्थानीय टाउन हॉल […]
किशनगंज : सड़क हादसे में मारे गये बच्चों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि हम सब मिल कर यह प्रयास करें कि ऐसी हृदय विदारक घटना की पुनर्रावृत्ति नल हो. इसी उद्देश्य के साथ किशनगंज पुलिस ने ट्रैफिक नियम के साथ साथ वाहन चलाने को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया. स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र में संचालित निजी स्कूलों के वाहन चालकों एवं स्कूल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में एसडीपीओ कामिनी वाला ने चालकों से कहा कि वाहन चलाने के दौरान आपके हाथ में आपका स्वयं के जान के साथ साथ उन मासुम बच्चों की जिंदगी भी आपके साथ में रहती है. जो किसी के घर का चिराग है. उन्होंने कहा कि नियम और सावधानी के साथ साथ अपा ही नहीं उन तमाम बच्चों की सुरक्षा कर सकते है जो आपके भरोसे आपकी गाड़ी में सवार होते है.
किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार, सदर थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने चालकों को ड्यूटी के वक्त शराब पी कर गाड़ी नहीं चलाने, गाड़ी का स्पीड 40 से कम रखने सहित सभी ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन करने का निर्देश के साथ साथ हिदायत भी दिया.
वहीं स्कूल संचालकों से कहा कि स्कूल वाहनों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें. वहीं ट्रैफिक इंचार्ज ने चालकों को ट्रैफिक रूल से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










