कार से 406 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कार से 406 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज. किशनगंज उत्पाद विभाग द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता, निरीक्षक सुनील कुमार साव ने अपनी टीम के साथ किशनगंज के कदम रसूल के समीप जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान 406. 620 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों अविनाश कुमार और निक्कू कुमार मधेपुरा जिला निवासी को गिरफ्तार किया. साथ ही एक कार भी जब्त की गयी. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल से शराब लेकर मधेपुरा जा रहे थे. वहीं उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों तस्कर का स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










