स्कार्पियो से 402 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

तस्कर फरार
बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह 4 बजे स्कॉर्पियो सहित अलग-अलग ब्रांड की कुल 402 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि घटना स्थल से तस्कर भागने में सफल रहा. बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर दारूलउलूम चौक के पास पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस बीच छापेमारी में वाहन की तलाशी के दौरान अवैध मालों का जखीरा देख पुलिस हैरान रह गयी. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने माल बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में सूचना के साथ ही पुलिस उक्त तस्करी में प्रयुक्त वाहन पर कार्रवाई के फिराक में थी कि पुलिस वाहन को आते देख स्कॉर्पियो किसी तरह भाग निकलने के चक्कर में था. इतने में स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराया. मौके की नजाकत के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन में सवार चालक स्थल से किसी तरह भाग निकला. शराब पश्चिम बंगाल से ठाकुरगंज-बहादुरगंज होते हुए अररिया रोड में जा रहा था. बहादुरगंज पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन एवम आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










