हाई स्पीड बाइक से लूट की घटना को अंजाम देते हैं कोढ़ा गैंग के अपराधी

Updated at : 04 Jun 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
हाई स्पीड बाइक से लूट की घटना को अंजाम देते हैं कोढ़ा गैंग के अपराधी

किशनगंज : कोढ़ा गैंग अपराध की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है. खास कर बैंक के बाहर लूट और छिनतई की घटना में इस गिरोह को असली कार्य है. इसके अलावा बाइक चोरी, चेन स्नेचिंग और नशा के माध्यम से लोगों को लूटना इनकी कार्यशैली का हिस्सा है. बाइक सवार सदस्य सड़क पर रुपये लेकर जा […]

विज्ञापन

किशनगंज : कोढ़ा गैंग अपराध की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है. खास कर बैंक के बाहर लूट और छिनतई की घटना में इस गिरोह को असली कार्य है. इसके अलावा बाइक चोरी, चेन स्नेचिंग और नशा के माध्यम से लोगों को लूटना इनकी कार्यशैली का हिस्सा है.

बाइक सवार सदस्य सड़क पर रुपये लेकर जा रहे लोग का पीछा करते हैं और सुनसान जगह पर घटना को अंजाम देने में कोई गलती नहीं करते. महिलाओं के गले से झपट्टा मार कर चेन छीन लेना और ट्रेन व बसों में सफर कर रहे यात्रियों को नशा खिला कर लूट लेना इस गैंग की कार्यप्रणाली का हिस्सा है.
वितीय संस्थानों की करते हैं रेकी : सीमांचल के कटिहार से निकलकर यह गिरोह पूरे बिहार में सक्रिय है. लगातार घट रही छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने जिले वासियों को आगाह करते हुए कुछ आवश्यक निर्देश जारी किये हैं.
बैक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें क्योंकि बीते कुछ दिनों में छिनतई की घटनाओं लिए कुख्यात कोढ़ा गैंग पूरे बिहार में सक्रिय है.यह गैंग बैंक को टारगेट करता है.बैंक के अंदर घुसकर ग्राहक के पैसे निकासी पर तिरछी नजर रखता है.ग्राहक जैसे ही अपनी पैसा निकासी कर अपना थैला लेकर बैंक से निकलता है.
तो इस गैंग के मेंबर तिरछी नजर रखते हुए इसके पीछे पीछे चल पड़ता है और अपने साथी को इशारे करके आगे पीछे करने लगते हैं और जगह देख कर अपनी बाइक को स्पीड में कर थैले को झपट्टा मार कर ले भागते हैं. गैंग जब ग्राहक बैंक से पैसा लेकर थैले में लेकर निकलते हैं तभी कोढ़ा गैंग के सदस्य जगह देखकर कभी-कभी ग्राहक के शरीर पर एक पाउडर भी छिड़क देते हैं. जिससे कि पूरे शरीर में खुजली होने लगती है. और ग्राहक खुजली करने लगते हैं उसी दौरान हाथ से थैला छीनकर भाग निकलते हैं.
150 या उससे अधिक सीसी के वाहनों का करतें है इस्तेमाल : कोई ग्राहक बैंक से पैसा लेकर अपने मोटरसाइकिल की डिक्की बॉक्स में लॉक कर लेकर जाते हैं तो यह लोग उसके पीछे लग जाते हैं और जब ग्राहक बाजार में अपने गाड़ी रोककर कुछ सामान खरीदने हेतु बाइक से उतरते हैं तो यह लोग अपने मास्टर चाभी से डिक्की बॉक्स खोलकर, तोड़कर पैसे निकाल कर ले भागते हैं.
कोढ़ा गैंग बाइक चोरी भी करता है लॉक हैंडल को अपने मास्टर की से तोड़कर गाड़ी को चोरी कर ले भागते हैं और पैसा झपट्टा मारने के काम में उस गाड़ी का प्रयोग में लाते है. ये लोग बिना नम्बर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट की पल्सर, अपाचे बाइक का उपयोग ज्यादातर किया करते हैं.
संदिग्धों की सूचना दें नजदीकी थाने को : एसपी
एसपी कुमार आशीष ने कहा कि अगर कहीं बिना नम्बर की गाड़ी या संदिग्ध परिस्थितियों में ऐसे लोग या अपराधी दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें, आपकी पहचान गुप्त रखी जायेगी. और फौरन करवाई कर किसी आम आदमी की गाढ़ी कमाई को लूटने से बचाया जा सकेगा.अपने आसपास सतर्कता बरतें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन