आदर्श मध्य विद्यालय में फिर शुरू हुआ एमडीएम
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
आदर्श मध्य विद्यालय में फिर शुरू हुआ एमडीएम
विज्ञापन
प्रभार विवाद के कारण छह मई से बंद था एमडीएम, जनगणना ड्यूटी का हवाला देने वाली प्रधानाध्यापिका अचानक पहुंचीं स्कूल
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज के आदर्श मध्य विद्यालय में कई दिनों से बंद मध्याह्न भोजन योजना सोमवार से फिर शुरू हो गई. मामले को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन हरकत में आया. जानकारी के अनुसार विद्यालय में छह मई से मध्याह्न भोजन बंद था. प्रभारी प्रधानाध्यापक के प्रभार विवाद व वित्तीय कार्य प्रभावित होने के कारण बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा था. मध्याह्न भोजन प्रभारी द्वारा इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी, बावजूद इसके कई दिनों तक व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी थी. सोमवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका कविता पोद्दार विद्यालय पहुंचीं व एमडीएम शुरू कराया. इसके बाद बच्चों को फिर से भोजन मिलना शुरू हुआ. हालांकि अब स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कई दिनों तक जनगणना ड्यूटी के नाम पर विद्यालय से दूरी बनाए रखने वाली प्रभारी प्रधानाध्यापिका अचानक सोमवार को कैसे विद्यालय पहुंच गयी. लोगों का कहना है कि जब मध्याह्न भोजन बंद था और बच्चे परेशान थे, तब विद्यालय में उनकी मौजूदगी क्यों नहीं दिखी. गौरतलब है कि विद्यालय में नामांकित 498 छात्र-छात्राओं में शनिवार को केवल 148 बच्चे ही उपस्थित पाए गए थे. सोमवार को बच्चों की संख्या बढ़कर 160 पहुंच गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजन शुरू होने के बाद बच्चों की उपस्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया. इधर लोगों का यह भी कहना है कि यदि मीडिया में मामला प्रमुखता से नहीं उठता, तो शायद व्यवस्था बहाल होने में और देरी होती. अब विद्यालय में भोजन शुरू होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. पूरे मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










