KISHANGANJ : ठाकुरगंज में बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिर में होगी विशेष पूजा

Updated:
विज्ञापन
KISHANGANJ : ठाकुरगंज में बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिर में होगी विशेष पूजा

बड़ा मंगल के पावन अवसर पर ठाकुरगंज स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी .

विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

बड़ा मंगल के पावन अवसर पर ठाकुरगंज स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी . सुबह से ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया, सिंदूर अर्पित किया तथा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया . पूरे दिन मंदिर में जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा .

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन