ePaper

मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन कदाचार करते एक छात्र धराया, 268 अनुपस्थित

Updated at : 28 Feb 2019 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन कदाचार करते एक छात्र धराया, 268 अनुपस्थित

किशनगंज : मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को कदाचार करते एक छात्र को रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद निष्कासित कर पुलिस हिरासत में भेजा गया. डीईओ ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में बुधवार को 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.जिले में परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिये केंद्रों पर सुरक्षा […]

विज्ञापन

किशनगंज : मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को कदाचार करते एक छात्र को रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद निष्कासित कर पुलिस हिरासत में भेजा गया. डीईओ ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में बुधवार को 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.जिले में परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिये केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये है.

प्रथम पाली में मारवाड़ी कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक छात्र को कदाचार करते रंगे हाथ पकड़ा. जिसे निष्कासित करते हुए पुलिस के हवाले किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय अनुसार प्रथम पाली में 146 द्वितीय पाली में 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि प्रथम पाली में 6449 व द्वितीय पाली में 6574 परीक्षार्थी को शामिल होना था. जबकि प्रथम पाली में 6303 व द्वितीय पाली में 6452 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही पहुंच गये थे.

मारवाड़ी कॉलेज से एक छात्र निष्कासित किशनगंज में मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में संस्कृत विषय के परीक्षा के दौरान एक छात्र को दंडाधिकारी से नकल करते दबोचा. छात्र को निष्कासित कर पुलिस के हवाले किया. निष्कासित छात्र का परीक्षा केंद्र मारवाड़ी कॉलेज के निष्कासित बिजेंद्र कुमार बताया गया है.वहीं निष्कासित छात्र को पुलिस हिरासत में लेकर सदर थाना ले आया है.जानकारी अनुसार परीक्षा के दौरान चोरी छिपे परीक्षा केंद्र में नकल कर रहा था. सेंटर के अंदर चेकिंग के दौरान छात्र से मोबाइल बरामद हुआ. छात्र के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दिया.
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच पर उठे रहे सवाल
परीक्षा केंद्र पर कड़ी जांच सुरक्षा के बाद कैसे कोई छात्र मोबाइल तो कोई नकल लेकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गया. मोबाइल के साथ छात्र को पकड़े जाने के बाद यह सवाल उठना लाजमी है. एक तरफ समिति द्वारा परीक्षा केंद्र पर जूता पहने पर मनाही है. वही प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश मिलता है. इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोई छात्र स्मार्ट मोबाइल लेकर हॉल तक पहुंच जाता है. उसके बाद कदाचार भी करता है. सुरक्षा जांच के घेरे में है. अब तक दो छात्र को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन