दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने एसपी को दिया आवेदन

किशनगंज : दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को लिखित आवेदन देकर अपने पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत की.पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2014 मार्च माह में उत्तर दिनाजपुर निवासी सुधो शर्मा से मेरा विवाद हुआ था.शादी के 15 दिन बाद से ही मेरे पति व […]
किशनगंज : दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को लिखित आवेदन देकर अपने पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत की.पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2014 मार्च माह में उत्तर दिनाजपुर निवासी सुधो शर्मा से मेरा विवाद हुआ था.शादी के 15 दिन बाद से ही मेरे पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर मेरे साथ मारपीट किया करते थे.मेरे पति का कहना है कि अगर दहेज नही दिया तो मैं दूसरी शादी कर लूंगा.दहेज की मांग के दौरान उनलोगों द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई.मारपीट के बाद बाद पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चला.जिसके बाद मैं अपने ससुराल से किसी तरह भाग कर किशनगंज मझिया रोड स्थित अपने मायके आ कर रहने लगी.पीड़िता ने एस पी को आवेदन देकर अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




