राजनेताओं ने मोदी को जमकर कोसा, कहा पीएम बनें राहुल

Published at :30 Apr 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
राजनेताओं ने मोदी को जमकर कोसा, कहा पीएम बनें राहुल

किशनगंज : स्थानीय खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में शनिवार को आयोजित होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा बारिश के कारण रद्द हो गया़ अजमत एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस मुशायरे पर तो पानी फिर गया लेकिन मुशायरे के बहाने राजनीति साधने की रणनीति कामयाब रही़ मुशायरे के […]

विज्ञापन
किशनगंज : स्थानीय खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में शनिवार को आयोजित होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा बारिश के कारण रद्द हो गया़ अजमत एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस मुशायरे पर तो पानी फिर गया लेकिन मुशायरे के बहाने राजनीति साधने की रणनीति कामयाब रही़
मुशायरे के केंद्र बिंदु में रहने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर आयोजनकर्ताओं ने स्थानीय होटल दफ्तरी पैलेस में प्रेस कांफ्रेंस की़ जिसमें उनके साथ मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद अशरफ एवं जदयू से राजद में शामिल हो अररिया उपचुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचने वाले सरफराज आलम व जदयू विधायक मुजाहिद आलम मौजूद थे़ प्रेस को संबोधित करते हुए आचार्य कृष्णम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा़ उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो राम को भूल जाती है और जब सत्ता से बाहर हो जाती है तो उन्हें राम की याद आती है़ नीतीश को भी लिया निशाने पर
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष की सरपरस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य कृष्णम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया़ उन्होंने नीतीश को शरीफ और भाजपा को गैंग की संख्या देते हुए कहा कि किसी शरीफ को गैंग में शामिल नहीं होना चाहिए़ उन्होंने कहा कि देश में जो सरकार चल रही है वह कोई पार्टी नहीं चला रही है यह गैंग चला रहा है़ उन्होंने आडवानी, जोशी और शत्रुध्न सिन्हा का नाम लेते हुए कहा कि ये सिर्फ मैं नहीं कर रहा हूं इनसे भी कभी पूछ लिजिये वे भी यही कहेंगे़ मौके पर मौजूद जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद अशरफ ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे सरपरस्ती में किया जा रहा है़ लेकिन यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है़ ंमेरे बस चले तो आज ही मैं राहुल को प्रधानमंत्री बना दूंगा आचार्य कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी अच्छे इंसान है उनमें गरीबों की मदद करने की भावना है़ वे लोकतंत्र को बचाना चाहते है़ मेरे हाथ में रहता तो आज ही राहुल को प्रधानमंत्री बना देता़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन