नर्सिंग होम संचालक सहित आरोपित चिकित्सक फरार

किशनगंज : शहर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला की मौत बुधवार की देर रात्रि को हो गयी. परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत गलत इंजेक्शन के चलते हुई है. महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक व अन्य कर्मी मौके से […]
किशनगंज : शहर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा के दौरान एक महिला की मौत बुधवार की देर रात्रि को हो गयी. परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत गलत इंजेक्शन के चलते हुई है. महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक व अन्य कर्मी मौके से फरार हो गये. परिजनों ने डॉ संतोष कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. परिजनों ने बताया कि सिजरियन के बाद महिला ने एक पुत्री को जन्म दी थी. इसके एक दिन बाद प्रसूता की स्थिति खराब होने लगी, तो चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन दे दिया. इससे उसकी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




