जानकारी मिली तो जुटे मोहल्लावासी कार्रवाई की मांग को ले किया जाम

Published at :12 Apr 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
जानकारी मिली तो जुटे मोहल्लावासी कार्रवाई की मांग को ले किया जाम

किशनगंज : पूर्व आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका पल्लवी कुमार ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही लोग रूईधास कस्टम चौक स्थित मृतिका के घर पहुंचने लगे. स्थानीय लोगों ने रूईधास- हलीम चौक रोड को जाम कर दिया और सीडीपीओ शशि कला सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. सड़क जाम […]

विज्ञापन

किशनगंज : पूर्व आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका पल्लवी कुमार ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही लोग रूईधास कस्टम चौक स्थित मृतिका के घर पहुंचने लगे. स्थानीय लोगों ने रूईधास- हलीम चौक रोड को जाम कर दिया और सीडीपीओ शशि कला सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गयी.

दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाजिद आलम, एसडीओ मो शफीक, एसडीपीओ कामिनी बाला, बीडीओ ओम प्रकाश और सीओ राकेश रमण मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया. इसके बाद सड़क पर बैठे लोगों ने जाम हटा दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बुधवार की संध्या में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

उधर मृतका की मां लीला देवी ने सीडीपीओ शशिकला सिंह व दामाद अजय कुमार सिंह के खिलाफ किशनगंज थाने में आवेदन दिया है. हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के लिए मौके पर एसडीओ मो शफीक पहुंचे और उनके अश्वासन के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस को सौंपा दिया. एसडीओ मो शफीक ने कहा कि जांचोंपरांत दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन