दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत में मां को भी पीटा शादी के महज पांच महीने बाद ही मांगे दो लाख रुपये व बाइक फारबिसगंज : शादी के महज पांच महीने बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद व बाइक की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने बहू के साथ […]
विज्ञापन
पंचायत में मां को भी पीटा
शादी के महज पांच महीने बाद ही मांगे दो लाख रुपये व बाइक
फारबिसगंज : शादी के महज पांच महीने बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद व बाइक की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने बहू के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. इतना ही नहीं पंचायत के दौरान पीड़िता की मां की भी पिटाई कर दी. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता काजल प्रवीण पिता मो अकबर राय कुढैली वार्ड संख्या चार राय टोला किरकिचिया पंचायत निवासी ने कहा है कि उसकी शादी 10 दिसंबर 17 को गांव के ही मो आजाद राय पिता नियामुद्दीन के साथ हुई थी. पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि शादी के समय उनके माता पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार जेवर-जेवरात, कीमती वस्त्र, नकद व अन्य उपहार दिया था,
पर ससुराल वाले उससे खुश नहीं हुए और लगातार दो लाख रुपये नकद व एक बाइक मायके से दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाते रहे. इनकार करने पर मारपीट व प्रताड़ित करते रहे. पीड़िता ने अपने पति मो आजाद, ससुर नियामुद्दीन, देवर मो नौशाद, सास मैमुन खातून, ननद अनवरी खातून, नाजनी खातून, नंदोसी अफरोज राय, बीवी चुन्नी खातून सहित अन्य पर एकजुट होकर मारपीट करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




